यूएलबी और जनकल्याण सोशल वेलफेयर सोसायटी ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जालंधर| जन कल्याण सोशल वेलफेयर सोसायटी ने गोस्वामी गणेश दत्त मॉडल एसडी फुल्लरवान गर्ल्स स्कूल में पौधरोपण किया। इस मौके पर पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के वाइस चेयरमैन पवन कुमार हंस मुख्य मेहमान रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अमरज्योति ने कहा पौधरोपण का यह कार्य हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष कीर्ति कांत के अलावा समिति की अधिकारी प्रो. गीता वर्मा, समिति के सहयोगी सुमन जुगल, तीरथ, माला, परमजीत कौर, निर्मल बत्रा, उप प्रधानाचार्य कमल शर्मा, नवप्रीत कौर, जसविंदर कौर, दलजीत कौर, सुदेश कुमार व अन्य मौजूद रहे। पौधे लगाते हुए समिति के पदाधिकारी, प्रिंसिपल और स्टाफ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *