पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम करवाया

जालंधर| भारत विकास परिषद गौरव शाखा द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव जैन ने की। इसमें जल एवं पर्यावरण की बचत से संबंधित मिट्टी के बर्तन एवं पर्चे बांटे गए। राजीव जैन, पर्यावरण परियोजना प्रभारी जेपी सिंह, राकेश बब्बर ने विस्तार से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा िक विश्व पर्यावरण संगठन के अनुसार, भारत के लिए चिंताजनक स्थिति है, जहां प्रति व्यक्ति पेड़ केवल 28 हैं जबकि औसत पेड़ों की संख्या 422 है। इसलिए हमें जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ अधिवक्ता शिव कुमार सोनिक, जीपी जिंदल, सुभाष गुप्ता, गुरबक्श मदान, प्रो. अमित शर्मा, अश्वनी सोनी, अतुल टंडन, शाखा अध्यक्ष शम्मी कपूर, महासचिव महेश लाल, कैशियर नीरज खन्ना समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद मेहमान और शाखा के पदाधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *