जालंधर| दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और जालंधर कैंट बोर्ड द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय निशुल्क योग शिविर 15 से 21 जून, प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक जालंधर कैंट की जवाहर पार्क में आयोजित होगा। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सज्जनानंद ने और दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान जालंधर शाखा प्रमुख साध्वी पल्लवी भारती ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता की ओर प्रेरित करना है। शिविर में योगाचार्य अश्वनी योगासन सिखाएंगे। वहीं 20 और 21 जून को नाड़ी परीक्षण का शिविर भी लगाया जाएगा।


