प्रकृति की गोद में चतरा का खूबसूरत इको पार्क

चतरा| शहर की शोर-शराबे वाली जिंदगी और कंक्रीट के जंगलों के बीच अगर आप कहीं शांति और ताजी हवा की तलाश में हैं, तो चतरा का इको पार्क आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है। जवाहर लाल स्टेडियम के पास स्थित यह पार्क न केवल स्थानीय लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र है, बल्कि जिले के पर्यटन मानचित्र पर एक अहम पर्यटन स्थल है। खूबसूरती ऐसी जो मन मोह ले। पार्क के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही हरियाली की एक चादर सी बिछी नजर आती है। ऊंचे-ऊंचे पेड़, सलीके से सजाई गई घास और मौसमी फूलों की खुशबू आगंतुकों की सारी थकान मिटा देती है। शाम के समय जब सूरज की अंतिम किरणें पेड़ों की ओट से छनकर आती हैं, तो यहाँ का नजारा देखने लायक होता है। समय- सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मुख्य आकर्षण- लैंडस्केप गार्डन, ओपन जिम और सुकून भरा वातावरण। कैसे पहुंचें- चतरा मुख्य शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित होने के कारण यहाँ ऑटो या निजी वाहन से आसानी से पहुँचा जा सकता है। फोटो- नौशाद आलम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *