भास्कर न्यूज | कांडी थाना प्रांगण में सेवानिवृत्त ग्रामीण चौकीदार विनोद राम के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। मालूम हो कि विनोद राम ने 17 सितंबर 1998 को ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) के रूप में कांडी थाना में योगदान दिया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और कर्त्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनके सेवाकाल की थाना परिवार द्वारा सराहना की गई। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने कहा कि विनोद राम ने पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सेतु बनकर कार्य किया। उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित भविष्य की कामना की। इस मौके एसआई रविशंकर मिश्रा, विनय माझी, एएसआई मनोज पासवान, अरुण पासवान, संदीप कुमार, अखिलेश रजक, सचिन मेहता, नागेंद्र चौधरी, गुड्डू यादव, भीम पासवान, सुभाष यादव, राकेश यादव, शिवम विश्वकर्मा, योगेन्द्र पासवान, माया कुमारी, वीरेंद्र राम, तपेश्वर सिंह, राकेश दास, संतोष कुमार, कांडी मुखिया विजय राम, समाजसेवी, कृष्णा बारी, साकेत सोनी, टिंकू जी व भाजपा नेता रामलाला दुबे के अलावे अन्य कई लोग मौजूद थे। केतार | प्रखंड कार्यालय कार्यालय में विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत सचिव राम सुरेश राम एवं अनुसेवक रामाश्रय प्रसाद को जनप्रतिनिधियों प्रखंड कर्मियों एवं बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रमुख चंद्र आरती देवी ने कहा कि सरकारी नौकरी में सेवानिवृत्ति एक हम पड़ाव है, परंतु वैसे कर्मी बहुत कम मिलते हैं जो कि अपने कार्ड के अलावे अपनी व्यवहारिकता से प्रखंड में अलग छाप छोड़ते हैं। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार नरम सुरेश राम एवं रामाश्रय प्रसाद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ कर्मी थे। इनका कार्यों के प्रति गहरा लगाव रहा। उन्होंने दोनों कर्मियों की उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति पंचायत सचिव राम सुरेश राम ने कहा कि अपने व्यवहार के कारण किसी भी सेवा में रहने के बावजूद जनता का प्यार मिलता है। इसलिए हम जैसे सरकारी सेवक नौकरी के अलावा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े इसके कारण ही आम जनता जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मियों के सहयोग से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने के बाद रूप से सेवा निवृत हो रहा हूं। इस अवसर पर बीपीओ कमलेश कुमार, मुखिया मूंगा साह, प्रमोद कुमार, श्याम सुंदर बैठा, पंचायत सचिव आयुषी चौबे, आदित्य कुमार, कामेश्वर सिंह, दिनदयाल गुप्ता, राकेश कुमार, रामकुमार प्रजापति, पंकज सिंह, धीरेंद्र विश्वकर्मा मौजूद थे।


