पाली शहर में प्रजापति महासेना संस्थान पाली और समस्त प्रजापति समाज पाली की ओर से 30-31 जनवरी को माली समाज भवन में प्रथम सामूहिक विवाह का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसमें 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मीडिया प्रभारी अशोक राठोलिया मामावास ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर सोमवार को पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी स्थित प्रजापति समाज छात्रावास में मंत्रोच्चार की ध्वनि के साथ लग्न पत्रिका (सावे) लिखे गए। इस दौरान माहौल श्रीयादे के जयकारों से गूंज उठा। विवाह समिति अध्यक्ष भावेश ब्रांधना व महासेना अध्यक्ष मुकेश हाटवा ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समस्त प्रजापति समाज नव पट्टी के अध्यक्षों, पोतेदारो व पंचों की उपस्थिति में श्रीयादे माता को नमन कर सावे लिखे गए। सामूहिक विवाह समिति उपाध्यक्ष महेंद्र जाजपरा व सचिव प्रवीण लूनिया ने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर बारातों आगमन गांधी मूर्ति स्थित माली समाज भवन में होगा। उसके बाद शोभायात्रा,कलशयात्रा व 15 जोड़ो की निकासी सुरजपोल स्थित श्रीयादे मंदिर से माली समाज भवन जाएगी। इसके बाद शाम को लाखोटिया गार्डन के रंगमंच पर भजन संध्या का आयेाजन होगा और वर्ष 2026 को लेकर बोलियां बोली जाएगी। भजन संध्या में गायक मगाराम प्रजापति खौड़,देवेंद्र प्रजापति खौड एंड पार्टी पाली भजन पेश करेंगे व मनोज रिया एंड पार्टी दिल्ली द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विवाह समारोह 31 जनवरी को
महासेना संस्थापक सुनील हाटवा व कोषाध्यक्ष मोहन कपूपरा ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह 4.15 बजे से विवाह की रस्मों को माली समाज भवन में पूरा किया जाएगा। श्रीयादे मंदिर सूरजपोल में हवन व महाआरती होगी। लाखोटिया गार्डन के रंगमंच पर सुबह सवा नौ बजे से शाम पांच बजे तक महाप्रसादी, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियों में महासेना संरक्षक दिनेश ब्रांधना,चंपालाल कुंडलवाल,अनिल कवाड़िया,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र हाटवा, सचिव जितेंद्र थांवलिया, विवाह समिति के सह सचिव हितेश ब्रांधना, मंत्री पुरण धमानिया, संगठन मंत्री नगराज मनोरिया, प्रचार मंत्री राजेंद्र सारडीवाल, प्रवक्ता दिलीप मेहरानिया, व्यवस्थापक नरेश पड़ाया,मदनलाल बेड़ा,बाबूलाल कपूपरा व महासेना सह कोषाध्यक्ष मनीष मेहरानिया, सह सचिव प्रकाश कवाड़िया,प्रमोद हाटवा,महामंत्री दिनेश थांवलिया,मंत्री दुर्गेश बेड़ा,मुकेश कुंडलवाल,ओमप्रकाश मुलेरा, तेजप्रकाश कुंडलवाल,गौतम साबलिया, राजू ब्रांधना,सुरेश चंदवाडीया,पिंटू रावरिया, लवेश राजौरा, किशन चंदवाडिया,हुकमीचंद ब्रांधना,के साथ प्रजापति महिला मंडल व सामूहिक विवाह सम्मेलन की मार्गदर्शन (सलाहकार) जुटे हुए है।


