गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने सभी जिलेवासियों से लू और तापघात से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी की लहर से शरीर में पानी की कमी, ऐंठन और थकावट जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जीवराज मीणा ने लू व हीट स्ट्रोक (तापघात) के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया- सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना, और बेहोशी इसके प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी से शरीर में ऐंठन, हल्का बुखार और सूजन आ सकती है, वहीं हीट एग्जॉर्शन की स्थिति में व्यक्ति को थकावट, चक्कर, मितली और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी और आपात स्थिति में मदद के लिए टोल फ्री नंबर 104/108 पर संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने दिए बचाव के सुझाव: डॉ. मीणा ने बताया कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ORS पैकेट और जिंक की गोलियां मुफ्त में उपलब्ध हैं। लू लगने या तापघात होने पर करें ये उपाय- बच्चों को लू से बचाना जरूरी: हरकतों से पहचानें लक्षण सीएमएचओ डॉ. मीणा ने बताया कि बच्चों में लू लगने के लक्षण पहचानना जरूरी है। यदि बच्चा सामान्य से अधिक सुस्त हो, चिड़चिड़ा व्यवहार करे, त्वचा रूखी या सख्त हो, दूध या स्तनपान लेने से इनकार करे या पेशाब कम या बिल्कुल न कर रहा हो तो तुरंत सावधानी बरतें और नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें। बच्चों की देखभाल में रखें ध्यान:


