प्रतापगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पहुंचे पीपलखूंट:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का आह्लान

प्रतापगढ़ जिले के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह कुलथाना का पीपलखूंट में स्वागत किया गया। पीपलखूंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और घाटोल विधानसभा क्षेत्र के तत्वावधान में उनके प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। संगठन को मजबूत करने का आह्लान
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। समारोह को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह कुलथाना ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जोर दिया कि संगठन को मजबूत करने में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। दिग्विजय सिंह बोले-हर कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के समान
कुलथाना ने कहा कि उनका हर कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के समान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आमजन की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। ये रहे मौजूद
स्वागत समारोह में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, पूर्व प्रधान राधेश्याम बुझ, पूर्व प्रधान अर्जुनलाल निनामा, पूर्व उपप्रधान मणिलाल, ब्लॉक महामंत्री प्रदीप जैन और ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल निनामा सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। माला और साफा पहनाकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया
सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *