प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने थानाधिकारी दीपक बंजारा और पुलिस टीम के साथ अखेपुर गांव में हिस्ट्रीशीटरों और हार्डकोर अपराधियों की जांच की और उनसे पूछताछ की। जिले में अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना है। ‘असुरक्षा, डर का माहौल बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी’ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनाने का प्रयास करेगा, उसकी संपत्ति, गैंग और अवैध कमाई के स्रोतों पर भी कानूनी कार्रवाई कर शिकंजा कसा जाएगा। ‘अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर’ प्रतापगढ़ जिला पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटरों और हार्डकोर अपराधियों की कभी भी, किसी भी जगह जांच की जा सकती है। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी हिस्ट्रीशीटर या हार्डकोर अपराधी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। जिला पुलिस की इन अपराधियों पर लगातार निगरानी जारी है।


