बारां में 40 लाख की स्मैक पकड़ी:2 तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन नशा-विनाश’ के तहत कार्रवाई

बारां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नशा-विनाश’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कवाई थाना पुलिस ने 200 ग्राम स्मैक जब्त कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि यह कार्रवाई एएसपी राजेश चौधरी के सुपरविजन और अटरू डीएसपी रामानंद यादव के नेतृत्व में की गई।
थानाधिकारी कवाई राजपाल सिंह तंवर अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान सालपुरा स्टेशन के मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां दुकान के बाहर बैठे 2 संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली गई। दोनों आरोपियों से 2 मोबाइल भी जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी मंगल पुत्र कप्पन बागरिया (निवासी फागी काफिया कश्मीर, जयपुर) के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक और दूसरे आरोपी शंकर पुत्र जगदीश बागरिया (निवासी फागी भोजपुरा, जयपुर) के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 200 ग्राम अवैध स्मैक और 2 मोबाइल फोन जब्त किए। इस संबंध में कवाई पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी अटरू अशोक कुमार को सौंपी गई है। छीपाबड़ौद से लेकर आए थे स्मैक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह स्मैक जयपुर निवासी बनवारी सांसी के कहने पर छीपाबड़ौद क्षेत्र में एक सब्जी की दुकान के पास मुंह ढंके एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर आए थे। इसे जयपुर में बनवारी सांसी को ही सप्लाई करना था। पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए गहन अनुसंधान कर रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के साथ कपिल कुमार, दशरथ सिंह और रामेश्वर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *