प्रतापगढ़ में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी 20 मीटर से कम:NH-56 पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, स्कूलों में 2 दिन रहेगी छुट्टी; किसानों को फसलों के नुकसान की चिंता

प्रतापगढ़ में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंगलवार सुबह से छाए घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर यातायात की गति धीमी पड़ गई है। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। शीतलहर और बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लंबी दूरी की बसें समय से नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का सहारा ले रहे हैं और जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। खेतों में जमी बर्फ के कारण फसलों के नुकसान की आशंका है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है। पिछले दो दिनों से सूर्य के दर्शन न होने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *