अभिभावकों के आधार की त्रुटियां बनी समस्या:अपार आईडी बनाने में हो रही परेशानी

स्कूलों में विद्याार्थियों की बनाई जा रही अपार आईडी में शिक्षकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यू-डाइस में दर्ज विद्यार्थियों की डिटेल और उनके आधार व माता-पिता के आधार कार्ड की डिटेल मैच नहीं होने से अपार आईडी नहीं बन पा रही है। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा विभाग के पास आधार कार्ड अपडेट करने की कोई व्यवस्था नहीं है, वहीं कई विद्यार्थियों के पास तो आधार कार्ड तक नहीं है। आधार कार्ड में अपडेशन के लिए अभिभावक की सहमति भी जरूरी है। इसमें अभिभावक की शैक्षणिक योग्यता भी पूछी जा रही है, लेकिन कई अभिभावक अपनी योग्यता बताना नहीं चाहते। पोर्टल पर माता-पिता या अभिभावक का सही मोबाइल नंबर भी उपलब्ध होना चाहिए। समस्या यह भी आ रही है कि कुछ के पास मोबाइल नंबर तक भी नहीं है। इससे अपार आईडी नहीं बन पा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष डाका ने बताया कि यदि विद्यार्थी के डाटा में सामान्य बिंदी अथवा मात्रा की गलती है, तो सीबीईओ की स्वीकृति से यू-डाइस में संशोधित किया जा सकता है, लेकिन यदि बडा बदलाव है तो आधार में अभिभावकों को संशोधन कराना पडेगा। अपार में कुछ तकनीकी समस्या भी आ रही है, उनके समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी है। जल्द समाधान हो जाएगा। यू-डाइस प्लस पोर्टल पर बनाई जा रही आईडी अपार आईडी बनाने का कार्य भारत सरकार के यू-डाइस प्लस पोर्टल से किया जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि विद्यालय का शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में यू-डाइस प्लस पोर्टल सक्रिय हो। साथ ही विद्यार्थी की यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज डिटेल नाम, पिता का नाम, जन्म दिनांक एवं पता आदि और आधार कार्ड में डिटेल समान हो। माता व पिता के आधार की डिटेल भी छात्र एवं छात्रा के आधार कार्ड की डिटेल से मैच होना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *