प्रतापगढ़ पुलिस ने बंद मकान से हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। नीमच बाजार प्रतापगढ़ निवासी दीपक जैन (47) ने 23 जनवरी को रिपोर्ट दी थी कि टकसाल गली में स्थित उसके ससुर का मकान लंबे समय से बंद था। जिसमें बीती रात चोरों ने टीवी समेत दूसरा सामान चुरा लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने चोरी के आरोप में तालाबखेड़ा निवासी लखन मीणा और मकनपुरा निवासी गोविंद मीणा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई एलईडी टीवी बरामद कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


