प्रतापगढ़ में चोरी को दो वांछित आरोपी गिरफ्तार:खेत से लौट रहे युवक को पड़ोसियों ने बताया था, गेहूं और सोयाबीन के कट्टे हुए थे चोरी

प्रतापगढ़ पुलिस ने गेंहू और सोयाबीन चोरी के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई धोलापानी थाना क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जीवन मीणा (28) और प्रभुलाल उर्फ पिंटू मीणा (26) के रूप में हुई है। धोलापानी थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा अम्बावली निवासी अनिल जैन ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनिल ने बताया कि जब वो अपने खेत से घर लौट रहे थे, तो पड़ोसियों ने उन्हें घर में चोरी होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि उनके दो कट्टे सोयाबीन और दो कट्टे गेंहू गायब थे। अनिल जैन की रिपोर्ट के आधार पर धोलापानी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। अनुसंधान के दौरान, पुलिस ने रेवड़ा महादेव, छोटीसादड़ी निवासी जीवन मीणा और नयाखेड़ा अम्बावली निवासी प्रभुलाल उर्फ पिंटू मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस इन आरोपियों से चोरी के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *