प्रतापगढ़ में परिवहन विभाग ने निकाली वाहन रैली:यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया, एसपी कार्यालय से रवाना हुई

यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए वाहन रैली निकाली गई। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रतापगढ़ के एसपी कार्यालय से वाहन रैली निकाली गई। रैली को कलेक्टर डॉ.अंजली राजोरिया और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर दुर्गा शंकर जाट ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है। इसके तहत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के भी प्रयास निरंतर जारी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वाहन रैली निकाली गई। यातायात नियमों की पालना का संदेश देते हुए ये रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बांसवाड़ा रोड स्थित पीजी कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। रैली को एसपी विनीत कुमार बंसल और कलेक्टर डॉ.अंजली राजोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी दुर्गा शंकर जाट सहित कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। रैली में परिवहन विभाग, पुलिस विभाग सहित कई विभागों के कार्मिक शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *