सालपुरा स्टेशन पर यार्ड में शंटिंग के दौरान हादसा:मालगाड़ी के गार्ड डिब्बे के 4 पहिए ट्रैक से उतरे, अन्य ट्रेनों पर नहीं पड़ा असर

कोटा-बीना रेलवे ट्रैक के सालपुरा स्टेशन पर गुरुवार रात आठ बजे मालगाड़ी में लगे गार्ड के डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए। यह मालगाड़ी यार्ड में शंटिंग कर रही थी। इससे किसी भी अन्य ट्रेनों पर कोई असर नहीं पड़ा। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों की टीमों ने पहियों को पटरी पर उतारा। रेलवे के अनुसार मालगाड़ी कोटा की ओर से आई थी। कोटा कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर साइरन बजाया गया। इसके बाद हाइड्रोलिक एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन औजारों और टीम के साथ पहुंची। पीआरआई शिवशंकर के अनुसार घटना यार्ड में होने के कारण ट्रैक पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों की टीमों ने पहियों को पटरी वापस उतारा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *