200 मीटर के दायरे में हुए तीन सड़क हादसे:एक हादसे में युवक की मौत, दो घायल; धीमी रफ्तार के चलते दो बड़े हादसे टले

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कोहरे के चलते एक के बाद एक तीन हादसे हो गए। 200 मीटर के दायरे में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर हुए तीन हादसों में से एक हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए। वहीं, दो हादसों में वाहनों की रफ्तार धीमी होने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। कोहरे की वजह से हुए हादसों की सूचना मिलते ही कोतवाल प्रमेंद्र रावत मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण अवतार को मौके पर बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पहला हादसा सागर पाड़ा चौकी के पास हुआ जहां कोहरे की वजह से एक कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक महेंद्र रावत (30) पुत्र पीतम रावत निवासी डबरा जिला ग्वालियर को ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। हादसे में घायल हुए दो युवकों प्रसून (19) पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी उषा कॉलोनी डबरा जिला ग्वालियर और पारस गुप्ता (24) पुत्र पवन गुप्ता निवासी रघु नगर डबरा जिला ग्वालियर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। कार सवार तीनों युवक उत्तराखंड घूमने के लिए निकले थे। जो उत्तराखंड के नैनीताल से घूम कर वापस घर की ओर लौट रहे थे। दूसरा हादसा शेरगढ़ किले के पास हुआ। जहां एक वीडियोकोच बस आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार धीमी थी। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। तीसरा हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुआ जहां कोहरे की वजह से एक ट्रक लकड़ी की खोखे से जाकर टकरा गया। ट्रक की रफ्तार धीमी होने से कोई भी हताहत नहीं हुआ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *