प्रतापगढ़ में पांच साल से फरार एक स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को हिरासत में लिया है। अरनोद पुलिस ने वारंटी मोहसीन खान पुत्र बदरूखान (36) को नौगांवा क्षेत्र से डिटेन किया है। मोहसीन खान अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ के केस में वांछित था और पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृताधिकारी अरनोद चंद्रशेखर पालीवाल के मार्गदर्शन में ये कार्रवाई की गई। थानाधिकारी अरनोद हजारीलाल के नेतृत्व में गठित टीम को वारंटी के नौगांवा क्षेत्र में होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहसीन खान को हिरासत में ले लिया। उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना प्रतापगढ़ को सुपुर्द किया गया है, जहां से उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।


