प्रतापगढ़ में बजरंग दल-विहिप ने युवक-युवती को पकड़ा:लव जिहाद का आरोप लगाया, पुलिस ने युवक का मोबाइल जांच के लिए भेजा

प्रतापगढ़ में बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने एक युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। कार्यकर्ताओं ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को पुलिस को दिया गया। हिंदू संगठनों ने युवक पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि युवक के मोबाइल फोन की जांच में अश्लील वीडियो और मादक पदार्थों से संबंधित तस्वीरें व वीडियो मिले हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल, विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर डीएसपी गजेंद्र सिंह राव और शहर कोतवाल दीपक बंजारा ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने युवक और युवती से अलग-अलग पूछताछ की है। युवक का मोबाइल जब्त कर तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल, कोतवाली परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *