प्रतापपुर| जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा(डालसा) के तत्वाधान में बुधवार को प्रतापपुर थाना में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में थाना क्षेंत्र के शंकरपुर,असनाही,रबदा, संग्रामपुर,जीराबार समेत अन्य गांव से आये जमीन विवाद,मारपीट,गाली-गलौज, पैसा लेनदेन व परिवारिक विवाद का मामला आया।मौके पर पीएलवी(अधिकार मित्र) विहारी कुमार व पुलिस पदाधिकारी ने दोनो पक्षों को समझौता कर मामले में मध्यस्थता कराया गया।इस संबंध में पीएलवी विहारी कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान में प्रत्येक बुधावार एवं रविवार प्रतापपुर थाना परिसर में नि:शुल्क मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जाता है ,इस शिविर में परिवारिक विवाद,पैसा लेनदेन समेत छोटे-छोटे मामले को समझौता कर मध्यस्थता कराया जाता है। मौके पर लोगो को नारी अधिकार,बाल विवाह,बाल श्रम,बाल तस्करी एवं नशा मुक्ति पर लोगो को जागरूक किया।इसके अलावे पीएलवी गोविंद ठाकुर,नरेश प्रजापति,ललीता देवी,संदीप गुप्ता ने क्षेत्र में जागरूकता शिविर के आयोजन कर लोगो को जागरूक किया। इस मौके पर सअनि विनोद तिवारी,जयकुमार सिंह,महेश पासवान,पिन्टु चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।


