चास नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम ने सोमवार को निगम क्षेत्र के सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। यह अभियान अपर नगर आयुक्त के आदेश पर चलाया गया। अभियान के तहत बाजार समिति और जोधाडीह मोड़ स्थित व्यवसायिक क्षेत्र के दर्जनों दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 48000 रुपए आर्थिक दंड वसूला गया व सामान भी जब्त किया गया। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त ने आम नागरिकों एवं व्यवसायियों से अनुरोध किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे सेहत के साथ शहर के सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे शहर की सड़कें नालियां जाम होती है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज बाजार मे कई विकल्प मौजूद है जो हर दृष्टिकोण से पर्यावरण के उपयुक्त हैं। इस अभियान का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण ने किया।


