बोकारो | दैनिक भास्कर के सम्मान समारोह 2025 में मेधावी विद्यार्थी गले में मेडल और हाथ में प्रमाण पत्र पाकर गौरवान्वित हो रहे थे। सभी के मन में खुशी झलक रही थी। इस दौरान बज रहे तालियों से बच्चों के हौसले बढ़ा रहे थे। शहर के कला केंद्र में शुक्रवार को मेधावी छात्र-छात्राओं की मेहनत को सम्मान दिया गया। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 500 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया। मंच पर एक-एक कर मेधावी विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा था और सभागार में बैठे लोग तालियों से उत्साह बढ़ा रहे थे। वहीं, वक्ताओं ने बच्चों के हौसले को बढ़ाते रहे। सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजता रहा।


