प्रतियोगिता में हमर छत्तीसगढ़ साजापाली बसना ने बाजी मारी

बालोद| ग्राम करहीभदर में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता हुआ। सामूहिक वर्ग में छत्तीसगढ़ की हमर छत्तीसगढ़ साजापाली बसना और माता के महिमा डांस ग्रुप डोम्हाटोला और स्वर्गइंगिब्ज युगल वर्ग में चुरकी-मुरकी पिथौरा, एकल में एबी शिवा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के बाद समीक्षा बैठक हुई। जिसमें आयोजक समिति के पदाधिकारियों को मोमेंटो, श्रीफल एवं गमछा से सम्मानित कर अगले साल होने वाले आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान हीरा चुरेन्द्र देवारभाट, निषाद सिवनी, गोलू यादव जगतरा, याद राम करहीभदर, कौशल सोरर, धर्मेंद्र गंगबेर तमोरा, पूनम साहू रमतरा, साहू परसुली, हल्दी, भुनेश्वर भे. नवागांव मौजूद रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *