मेरेगांव में दो दिनी पंचायत स्तरीय कबड्डी स्पर्धा 23 से

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल ग्राम पंचायत गुदुम के आश्रित ग्राम मेरेगांव में पंचायत स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर से किया जाएगा। स्पर्धा महिला एवं पुरुष वर्ग में होगा। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1500, द्वितीय 1000, पुरुष वर्ग में प्रथम 7 हजार, द्वितीय 4 हजार, तृतीय 1500 रुपए प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन की मुख्य अतिथि गुदुम सरपंच राजकुमारी पुडो होंगी। विशिष्ट उपसरपंच मानको बाई पुड़ो, ग्राम पटेल बिरस राम पुड़ो, सुशीला जैन, रामलाल, रमेश, ईश्वर जैन, परसराम जैन, नथेलाल, महंगु, दरबारी, कविता उसेंडी, दुलारी कुलदीप होंगे। समापन की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य निर्मला रजमन कोवाची होंगी। अन्य अतिथियों में दुर्गूकोंदल सरपंच शकुंतला नरेटी, जाड़ेकुर्से सरपंच शांतिलाल जाड़े, संतोष जैन, सतीश जैन, दशरथ जैन, दुबलाल रात्रे होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *