प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य जांच रहे डॉक्टर

धौराभाठा | तमनार जनपद पंचायत के 14 गांवों के लोग सीएचपी चौक में फर्जी पर्यावरण जनसुनवाई को निरस्त कराने के लिए आठ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। जनता की सेवा आरोग्य मंदिर आयुष विभाग लिबरा के डॉक्टर राजे पटेल, लक्ष्मण झरिया और धौराभाठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला कार्यकर्ता निशुल्क इलाज कर दवा वितरण कर रहे हैं। सभी महिलाओं को मौसमी बीमारी की रोकथाम के लिए जानकारी के साथ खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। यह सेवा पिछले आठ दिन से जारी है। उनके साथी ब्लॉक समन्वय अम्बिका चौधरी, महिला एमटी और मितानिन दीदी भी सहयोग कर ग्रामीणों के कठिन समय में एकता का परिचय दे रहे हैं। यह सराहनीय कार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *