बीमा व मोटर दुर्घटना दावों की जानकारी दी

रायगढ़ | न्यायपथ लीगल वेलफेयर एसोसिएट्स संस्था रायगढ़ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत गढ़उमरिया व आमापाली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलेश कुमार यादव व जितेंद्र कुमार ठाकुर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ उपस्थित रहे। दोनों न्यायाधीशों ने ग्रामीणों को दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान जुआ व अवैध शराब के दुष्परिणाम, मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित दावा प्रक्रिया, बीमा क्लेम और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं की सरल भाषा में जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *