संविधान के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही लड़ाई अब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंच चुकी है। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस आंबेडकर नगर (महू) में 25 जनवरी को प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी आएंगे। देवास में दलित युवक की हिरासत में हत्या के विरोध में आंदोलन होगा। रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी महू पहुंचे थे। राहुल बोले- पुलिस कस्टडी में मौत शर्मनाक राहुल गांधी ने देवास में पुलिस कस्टडी में हुई दलित की मौत की घटना पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं शर्मनाक और निंदनीय हैं। बहुजनों के संवैधानिक अधिकारों के लिए पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि पुलिस क्रूरता की वजह से युवक की जान गई है।


