प्रदूषण के खिलाफ फैैक्ट्री गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन

भास्कर न्यूज |गिरिडीह गिरिडीह औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से प्रभावित ग्रामीणों ने सोमवार से अतिवीर इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन गेट जाम व धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना-प्रदर्शन में सदर प्रखंड के चतरो, गादी श्रीरामपुर, गंगापुर, महुआटांड, हेठपहरी, मोहनपुर, झलकडीहा, तुरुकडीहा, टीकोडीह, पूर्णानगर, मोहनपुर के लगभग दो सौ ग्रामीण शामिल हैं। यह प्रदर्शन अतिवीर के अलावा निरंजन मैटेलिक और वेंकटेश्वर स्पंज एंड आयरन के खिलाफ भी हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया गया है कि लगभग दो साल से प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। अधिकारियों से भी बातचीत हुई है। आश्वासन मिला था प्रदूषण को नियंत्रित करने का, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। इस कारण क्षेत्र का जल, जंगल, जमीन एवं पर्यावरण पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि प्रदूषण बंद नहीं हुआ तो हमलोग हाईकोर्ट में पीआईएल दायर करेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। धरना-प्रदर्शन में शुभांकर कुमार, विजय विशाल राय, शिंकु मरांडी, विकाश राय, प्रदीप राय, धनेश्वर राय, प्रकाश टुडू, बुंदीलाल टुडू, अजय टुडू, बबलू चंद्रवंशी, अरूण साव, विकास तिवारी, सुमन राय, बिशु बेसरा, दीपक कुमार, रंजीत राय, राजेश राय, सागर नितेश, विकास यादव, नरेश, अनुज, आशीष टुडू सहित अन्य लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *