प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का चूरू में स्वागत

चूरू | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मंगलवार को चूरू पहुंचे। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के आवास पर उनका स्वागत किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और ऑल इंडिया पैरा ओ​िलंपिक कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया आदि ने सम्मान किया। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के आयाम स्थापित किए हैं। कहा कि कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि पहले इसमें फर्जी मस्टररोल और फर्जी जॉब कार्ड बनाते थे। अब सरकार लाभार्थियों के खातों में पैसा डाल रही है, जिससे बिचौलियों की कमाई खत्म हो गई है। डॉ. वासुदेव चावला, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, नरेंद्र काछवाल, नरेंद्र सैनी, मोहनलाल खारड़िया, जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, सत्तार खान, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, वंदना आर्य, महेन्द्र न्यौल, फतेहचंद सोती, निकिता गुर्जर, सुरेश सारस्वत, धर्मेंद्र राकसिया आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *