शिविर में कौशल विकास व रोजगार थीम पर कार्यक्रम

सादुलपुर | राजकीय गर्ल्स कॉलेज में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गायत्री आश्रम में कौशल विकास व रोजगार थीम पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम अधिकारी हनुमान चौधरी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सीआईआई मॉडल कैरियर सेंटर चूरू सेंटर हैड फहीम खान व काउंसलर विजय कुल्हरि ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि निजी क्षेत्र में भी रोजगार की प्रबल संभावनाएं व्याप्त है। उन्होंने बताया कि हम छोटे लक्ष्यों से रोजगार शुरू कर परिश्रम व लगन से ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकते है। कैरियर काउंसलिंग सैल प्रभारी डॉ. नवनीत धवन ने छात्राओं को सरकारी नौकरी न मिलने पर हतोत्साहित नहीं होने व स्वयं के कौशल विकास को जीवन का मुख्य ध्येय बनाने पर जोर दिया। चौथे दिन वॉलिंटियर ऑफ द डे बबली रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *