सादुलपुर; घोटाले की जांच करवाने की मांग

पूर्व पार्षद प्रमोद कुमार पूनिया ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर पालिका में नॉन वुमन कैरी बैग खरीद घोटाले की निदेशक स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रस्तावित जांच पूर्ण करवाने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि निदेशक स्वायत्त शासन विभाग ने एसडीएम राजगढ़ की अध्यक्षता में ईओ नपा व उपकोषाधिकारी की कमेटी गठित कर प्रकरण की जांच रिपोर्ट सात दिवस में प्रस्तुत करने के आदेश 25 जुलाई को दिए थे, परंतु जांच आज तक पूर्ण नहीं की गई है। इसके चलते राजकीय राशि के गबन के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पालिका में आरोपियों द्वारा साक्ष्य मिटाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में जांच पूर्ण कर भिजवाने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *