आगर मालवा के सर्किट हाउस पर शनिवार को डॉक्टर मोहन यादव सरकार को 1 साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि मध्य प्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जनता के सामने जो संकल्प पत्र प्रस्तुत किया था, उस पर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किए गए संकल्पों में एक साल के भीतर 45 से अधिक संकल्प जनहित के पूरे किए जा चुके हैं, अन्य संकल्पों पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 4 सालों में भाजपा सरकार सभी 456 संकल्पों को क्रमशः पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कम समय में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार का यह पहला साल मध्य प्रदेश में सुशासन, विकास, विरासत और जनकल्याण के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि 11 दिसंबर से प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राज्य सरकार के 1 साल पूरे होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है। इस अभियान में आयोजित कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने 1 साल में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, जिला महामंत्री ओम मालवीय, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया, बाबूलाल दांगी, महेश हाडा, सुरेश बैरागी, भेरूसिंह चौहान, अर्चना जोशी, बाबुलाल बिजापारी, सह मीडिया प्रभारी दिलीप कारपेंटर, मुकेश केलकर उपस्थित थे।


