मंत्री तुलसी सिलावट बोले-हमने विकास के लिए लिया कर्ज:ग्वालियर में कहा- कांग्रेस के वचन पत्र पर कौन करता है विश्वास

मध्य प्रदेश सरकार के कर्ज लेने पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि कांग्रेस के वचन पत्र पर कौन विश्वास करता है। हम जो कर्ज ले रहे हैं, प्रदेश की प्रगति के लिए सड़क, बिजली,पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कर्ज ले रहे हैं। यह हमारा दायित्व है कि मूलभूत सुविधाएं हम मध्य प्रदेश की आम जनता को पहुंचाएं इसलिए हम विकास प्रगति के लिए कर्ज ले रहे हैं। तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश सरकार के 365 दिनों की जानकारी देते हुए कहा कि CM डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास ओर प्रगति का जो संकल्प भाजपा ने लिया था वह पूरा कर रहा हैं। हमारे राज्य के गौरव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उस संकल्प को पूरा करने का 100% प्रयास कर रहे हैं। सिलावट ने तानसेन समारोह की तैयारी का लिया जाएगा ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ के ग्वालियर आगमन को लेकर कहा उपराष्ट्रपति का ऐतिहासिक स्वागत ग्वालियर में किया जाएगा। साथ ही उन्होंने तानसेन समारोह की तैयारी का भी जायजा लिया और कहा कि ग्वालियर हमेशा कुछ नया करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *