प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली तलब:कमलेश के साथ बैठक के बाद खरगे से मिलेंगे राजू

प्रदेश कांग्रेस में अब बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। नए प्रदेश प्रभारी के. राजू ने प्रभार लेते ही अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। ब्यूरोक्रेट्स की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए राजू पूरी प्लानिंग के साथ झारखंड में कांग्रेस को नई धार आैर नई दिशा देने की कोशिश में जुट गए हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को मंगलवार को दिल्ली तलब किया है। वे प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक कर उनसे कई मामलों मंे फीडबैक लेंगे, ताकि निकट भविष्य में संगठन को पूरी गति दे सकें। राज्य की राजनीतिक आैर सांगठनिक संरचना के बारे में जानकारी लेंगे, उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे। इसके बाद वे अपनी रणनीति पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति में रहे नेताओं के साथ ही सभी अग्रणी संगठनों, मोर्चा और प्रकोष्ठों की जानकारी देने को भी कहा है। बताया जा रहा है कि राजू प्रदेश अध्यक्ष से झारखंड का जातीय समीकरण को भी समझेंंगे, ताकि वे संगठनात्मक दृष्टिकोण से रणनीति बना सकें। आज दिल्ली जाएंगे प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव महतो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि वे मंगलवार को दिल्ली जाएंगे । प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के साथ उनकी बैठक है। राज्य में सांगठनिक संरचना से लेकर मंत्रियों, विधायकों, सांसदों के बारे में विस्तृत जानकारी से प्रदेश प्रभारी को अवगत कराना है। वर्किंग कमेटी में रहे लोगों के साथ ही फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों के बारे में प्रदेश प्रभारी को अवगत कराना है। एक वोट, सात गारंटियों की जानकारी लेंगे प्रभारी प्रदेश प्रभारी के. राजू ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के साथ झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन की आेर संयुक्त रूप से घोषित की गई एक वोट आैर सात गारंटी पर बात करेंगे। वे यह जानने का प्रयास करेंगे कि उन सात गारंटियों की स्थिति क्या है। सरकार के गठन के बाद उन गारंटियों पर किस हद तक काम हुआ है। साथ ही, यह जानने का प्रयास करेंगे कि बजट में गारंटियों को शामिल करने की क्या रणनीति पार्टी द्वारा बनाई जा रही है। मंत्रियों की भी जानकारी मांगी राजू ने झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़े नेताओं के बारे में प्रदेश अध्यक्ष से जानकारी मांगी है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस कोटे से हेमंत सरकार में मंत्री बनाए गए नेताओं के बारे में भी पूरी जानकारी मांगी है। सांसदों आैर विधायकों का भी डिटेल्स मांगा है। 21 को आ सकते हैं राजू के. राजू 21 फरवरी को झारखंड के दौरे पर आ सकते हैं। वे बजट सत्र शुरू होने के पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। आवश्यक टिप्स देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *