प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने धार में कार्यकर्ताओं की बैठक ली:जीतू पटवारी बोले- पार्टी में मोहल्ला कमेटियां बनाई जाएंगी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को धार पहुंचे। वह यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक में शामिल हुए। जिसमें बाद प्रेस कान्फ्रेंस किया। दरअसल, इंदौर जिले की महू विधानसभा में 27 जनवरी को कांग्रेस की विशाल आमसभा होगी। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्र से तमाम नेता आएंगे। इसे सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर बैठक आयोजित की जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी, वे एक दिन भी आराम नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनका कलेजा छोटा था वे पार्टी छोड़कर चले गए और जिनका बड़ा था वे पार्टी में आ गए। कांग्रेस में मोहल्ला कमेटियां बनाई जाएंगी पटवारी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पार्टी में निचले स्तर तक संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे। मोहल्ला कमेटियां बनाई जाएंगी और नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। साथ ही पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। पाटीदार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि संबल योजना, विधवा पेंशन और वृद्ध पेंशन जैसी कई योजनाएं बंद हो गई हैं। संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *