प्रदेश के लोगों को आर्थिक, शैक्षणिक स्तर पर कमजोर किया जा रहा: बघेल

भास्कर न्यूज | बालोद नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान को सिर्फ 3 दिन बचे है। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टी मतदाताओं को रिझाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को शहर में दिनभर चुनावी मैदान गर्म रहा। रैली और सभा का दौर चला। भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी के समर्थन में विधायक एवं अभिनेता अनुज शर्मा और विधायक रिकेश सेन बालोद पहुंचे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पद्मिनी नन्नू साहू के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में रहे। भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर गंजपारा से रैली निकाली। शहर के सदर रोड होते हुए बस स्टैंड तक गए। जगह-जगह प्रतिभा के पक्ष में वोट मांगे गए। वहीं कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से रैली निकाल कर बुधवारी बाजार में सभा की। इसके बाद मधु चौक होते हुए पुनः कांग्रेस भवन पहुंचे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में शहर में आयोजित आमसभा में सीएम भूपेश बघेल बालोद पहुंचे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर कमजोर किया जा रहा है। सत्ता परिवर्तन होते ही बस्तर में फर्जी एनकाउंटर शुरू हो गया। पूर्व सीएम बघेल ने कुंभ हादसे के बारे में कहा कि कुंभ में सिर्फ वीआईपी लोगों को सुविधा मिली। आम जनता को कोई पूछने वाला नहीं था। गरीबों के घरों को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। इस दौरान विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व नपाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *