महाराजा रणजीत सिंह आर्मर्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) के 6 कैडेटों ने एनडीए खड़कवासला (पुणे) से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है। चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कैडेट्स को बधाई दी और कहा कि ये युवा पंजाब का मान बढ़ा रहे हैं। 3 साल की कठोर प्रशिक्षण अवधि के बाद कैडेट गुरकरन सिंह (मोहाली), हरमनवीर सिंह (मुक्तसर), अर्जुन सिंह तूर (लुधियाना), रिदम महाजन (पठानकोट), अक्षांश अग्रवाल (फतेहगढ़ साहिब) और गुरजोत सिंह (संगरूर) अब सर्विस ट्रेनिंग अकादमियों में जाएंगे, वहां 1 साल के भीतर उनके कमीशंड अधिकारी बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।


