प्रियंका दास, अविनाश लवानिया समेत 11 को सचिव पद पर पदोन्नति राज्य शासन ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 82 अधिकारियों को पदोन्नति आदेश जारी कर दिए। पर्यावरण विभाग के सचिव नवनीत मोहन कोठारी को अब उसी विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। पीएचई के सचिव पी. नरहरि अब उसी विभाग को प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। 2009 बैच के 16 अफसरों को प्रमोट कर सचिव पद पर नियुक्ति दी गई है। इनमें प्रियंका दास, अविनाश लवानिया, सूफिया फारुखी वली, अभिषेक सिंह, धनराजू एस. इलैया राजा टी., प्रीति मैथिल, अजय गुप्ता, अमित तोमर, श्रीकांत बनोठ, शैलबाला मार्टिन, वंदना वैद्य, अनुभा श्रीवास्तव, प्रबल सिपाहा, सतेंद्र सिंह (कलेक्टर गुना), मनीष सिंह के नाम शामिल हैं। 1 जनवरी 2025 से मिलेगा प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ 2011 बैच के एक और 2012 बैच के 28 अफसरों को उपसचिव से पदोन्नत कर अपर सचिव बनाया गया है। 2011 बैच के अपर सचिव बनने वाले वीरेंद्र कुमार अकेले अधिकारी हैं। वहीं 2012 बैच में नीरज कुमार सिंह, डॉ. पंकज जैन, निधि निवेदिता, रोहित सिंह, स्वरोचिष सोमवंशी, प्रवीण सिंह अढ़ायच, अनुराग वर्मा, प्रतिभा पाल, डॉ. फटिंग राहुल हरिदास, राजीव रंजन मीना, दीपक आर्य, हर्षिका सिंह, आशीष भार्गव, अवधेश शर्मा, कुमार पुरषोत्तम, सुभाष कुमार द्विवेदी, रत्नाकर झा, धरणेंद्र कुमार जैन, कृष्णदेव त्रिपाठी, अरविंद कुमार दुबे, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, केदार सिंह, राजेश बाथम, दिनेश कुमार मौर्य, विवेक श्रोत्रिय, राजेश कुमार ओगरे, अरुण कुमार परमार, भारती जाटव ओगरे के नाम शामिल हैं। अब इन्हें 1 जनवरी 2025 से प्रवर श्रेणी वेतनमान मिलेगा। पदोन्नत होने वाले अफसरों में 15 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। 9 साल की नौकरी पूरी कर चुके 2016 बैच के 26 आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड मंजूर किया गया है। 2021 बैच के 9 अधिकारियों को वरिष्ठ समय मान वेतन दिया गया है।


