प्रदेश में 4000 मेगावाट की थर्मल पॉवर यूनिट लगेंगी:अनूपपुर में लगेंगे प्लांट, 2030 से होगा बिजली उत्पादन, 60 हजार करोड़ का होगा निवेश

राज्य शासन ने 4000 मेगावाट नई ताप विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके लिए आज सीएम निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ऊर्जा विभाग के अफसरों की मौजूदगी में एमओयू साइन किए जाएंगे। अनूपपुर जिले में इन परियोजनाओं की स्थापना एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी। नई ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए डीबीएफओओ (Design, Build, Finance, Own Operate) आधार पर प्रतिस्पर्धात्मक टेंडर प्रोसेस कराई गई है। इस प्रक्रिया में कुल 3200 मेगावाट क्षमता के लिए तीन सफल डेवलपर्स का चयन किया गया है। साथ ही शासन की स्वीकृति के अनुसार अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता का आवंटन भी किया गया है। इसमें मेसर्स हिंदुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 800 मेगावाट, मेसर्स टोरेंट पावर लिमिटेड को 1600 मेगावाट तथा मेसर्स अदानी पावर लिमिटेड को 800 मेगावाट क्षमता आवंटित की गई है।
ग्रीनफील्ड विकल्प के अंतर्गत अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता का आवंटन किया गया है। सभी परियोजनाओं के लिए विद्युत आपूर्ति अनुबंध (PSA) संबंधित विकासकर्ताओं द्वारा गठित स्पेशल पर्पस व्हीकल (SPV) के साथ किए गए हैं। प्रस्तावित सभी ताप विद्युत परियोजनाएं प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थापित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग 60 हजार करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष निवेश होने की संभावना है। साथ ही करीब 3000 प्रत्यक्ष एवं 5000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति अनुबंधों के अंतर्गत वर्ष 2030 तक बिजली आपूर्ति उपलब्ध होने की संभावना जताई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *