झालावाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू हो गया है। इसके तहत झालावाड़ मंडल ने आज सुबह 7 बजे पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर की सफाई की और गोशाला जाकर गौ माताओं को चारा खिलाया। झालावाड़ शहर मंडल अध्यक्ष एवं सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन ‘सेवा पखवाड़े’ के रूप में 15 दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान वार्डों के धार्मिक स्थलों, मंदिर परिसरों की साफ-सफाई, पौधरोपण, रक्तदान शिविर और डिस्पेंसरियों में चिकित्सा कैंप लगाकर वार्डवासियों का चेकअप जैसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन धाभाई, जिला महामंत्री जयदीप सिंह, जिला मंत्री यतन यादव, सांसद कार्यालय प्रभारी ओम जांगिड़, भाजपा नेता सियाराम अग्रवाल, पार्षद अनिल सुमन, पंकज शर्मा, रेखा रानी, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, सुरेश मेरोठा, गिरिराज सुमन, अजय शर्मा, प्रह्लाद मेघवाल, सूरजमल कश्यप और द्वारका प्रजापति शामिल थे।


