प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में आज सवाई माधोपुर में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप शिविर का शुभारंभ कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने किया। रक्तदान शिविर में भाजपाइयों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। यहां 111 यूनिट ब्लड इकठ्ठा किया गया। वहीं चेकअप शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को डॉक्टरों की ओर से नि:शुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही मरीजों की निःशुल्क जांच और निःशुल्क उपचार किया गया। वहीं पीएम के जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र की कामना को लेकर डॉ. किरोड़ी सहित भाजपाइयों ने गौशाला में गौवंश को हरा चारा एंव गुड़ खिलाया। कृषि मंत्री ने दंडवीर बालाजी मंदिर में की पूजा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर डॉ. किरोडी लाल मीणा ने पुराने शहर स्थित दंडवीर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर साहू समाज द्वारा तेरह पंथी महासभा के नेतृत्व में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 75 लोगों ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। तेरह पंथी महासभा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने रक्तदान करने वाले लोगों की हौंसला अफजाई करते की और सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि ये गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर तेरह पंथी महासभा की ओर से विश्व के 75 देशों में 75 हजार रक्तदान कैम्प आयोजित किए जा रहे है । जिनमे करीब तीन लाख यूनिट रक्त एकत्रित किया जाएगा। किरोड़ी ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाई जा सकती है । लोगो को बढ़चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर दिन अलग अलग सेवा कार्यो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


