ब्यावर| महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आईसीडीएस राजस्थान को एक बार फिर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में राष्ट्रीय स्तर पर जारी होने वाली मासिक रैंकिंग -जनवरी 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान का प्रथम स्थान प्राप्त करना गर्व की बात है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों ने अच्छा कार्य किया है। आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि मासिक रैंकिंग में कर्नाटक दूसरे और असम तीसरे स्थान पर रहा है।


