राजनांदगांव | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन व आवेदन 31 जुलाई तक है। भारत सरकार द्वारा देश के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार बच्चों के बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवाओं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नवाचार के लिए दिया जाता है।


