बस्तर के टोल प्लाजा में विवाद, जमकर हुआ हंगामा:परिवार का आरोप- नशे में था टोलकर्मी, मारपीट भी की; हिरासत में आरोपी

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर NH-30 में बढ़ईगुड़ा में स्थित टोल प्लाजा में टोल कर्मियों और एक परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। परिवार का आरोप है कि टोल कर्मियों ने तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देकर उनके वाहन को रोक लिया था। इसके बाद बहस हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, रविवार को दंतेवाड़ा से लौट रहे सोनपाल निवासी एक परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी स्कॉर्पियो को टोल प्लाजा पर रोका गया। उन्हें बताया गया कि वाहन ब्लैकलिस्टेड है। वहीं परिवार के सदस्यों ने कहा कि, वाहन लोकल पासिंग है और उसे छूट प्राप्त है। बावजूद इसके कर्मचारियों ने केवल टोल मांगा। पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई नहीं देने पर अभद्र भाषा और हाथापाई पर भी उतर आए। परिजनों का आरोप है कि टोल कर्मचारी नशे की हालत में थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। झगड़े की सूचना पर बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची। संबंधित कर्मचारियों को हिरासत में लिया और MLC के लिए अस्पताल भेजा। परिवार ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *