हजारीबाग | केरेडारी निवासी राम लखन साहू प्रधान डाकघर, हजारीबाग के प्रधान डाकपाल (पोस्टमास्टर) बन गए हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि डाक सेवा सबसे बड़ी सेवा है। आम लोगों तक इस सेवा का सीधा जुड़ाव है। इस जुड़ाव को और भी मजबूत बनाऊंगा ताकि आम लोगों की विश्वसनीयता डाक सेवा पर बनी रहे। प्रधान डाकपाल बनने पर राम लखन साहू को सहयोगी डाककर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


