कवर्धा| शिक्षक से प्रधान पाठक पद पर काउंसिलिंग बाद पदांकन आदेश जारी कर दिया गया है। इस पदोन्नति से जिले में एलबी संवर्ग के 99 शिक्षक लाभान्वित हुए हैं। कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग ने 9 जनवरी को आदेश जारी किया है। इसके अनुसार पदोन्नत शिक्षकों की काउंसिलिंग में चयन किए गए स्कूल के साथ ही असहमति देने वाले व अनुपस्थित शिक्षकों की भी पदस्थापना की गई है। पदोन्नत शिक्षक को कार्यभार ग्रहण करने के लिए 20 जनवरी तक का समय दिया गया है। पदोन्नत शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण उपरांत पदोन्नति आदेश विगत 27 दिसंबर से वरिष्ठता मिलेगी।


