प्रभारी मंत्री विश्नाई बोले-अधिकारियों को मेरे आने का भय नहीं:जालोर में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई ने बुधवार की शाम जालोर के नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर व एमसीएच केन्द्र में ‘स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार’ अभियान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने एमसीएच केन्द्र में कई डॉक्टरों के नदारद होने पर कहा कि अधिकारियों में हमारे आने का भय नहीं हैं, फिर तो आम जनता, मरीजों का कल्याण हो गया। वे एक दिवसीय दौरे पर जालोर पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री ने नगर परिषद के वार्ड संख्या 8 से 11 तक के लिए नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जायजा लिया। इस दौरान परिषद में करीब 15 माह से अधिक समय से पेंडिंग पट्टों को जल्दी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। डिस्कॉम अधिकारियों से बोले- समाधान में देरी क्यों कर रहे हो
प्रभारी मंत्री ने विभागवार लगाई गई हेल्प डेस्क पर पहुंच कर जानकारी ली। जालोर डिस्कॉम ऑफिस डेस्क पर सुबह 12 बजे आई जर्जर खंभा बदलने और ट्रासफॉर्मर नहीं मिलने की शिकायत को लेकर अधिकारियों को बोले कि शिविर को लेकर आप संवेदनशील नहीं है। सुबह की शिकायत पर अब तक कोई काम क्यों नहीं हुआ। मैं एक घंटे में बिजली का खंभा लगवा सकता हूं, आप से इसका अभी तक समाधान क्यों नहीं हुआ। उन्होंने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को पट्टे भी दिए। एमसीएच केन्द्र भी पहुंचे
प्रभारी मंत्री ने शहर के भीनमाल रोड स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान कई डॉक्टर व कर्मचारी नदारद मिले। प्रतिदिन ओपीडी कम तो कई रजिस्टरों में जानकारी भी अधूरी मिली। इसके बाद मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को मेरे आने का पता होने के बाद भी यह हाल हैं। अधिकारियों को मेरे आने का भय नहीं, ऐसे तो आम जनता और मरीजों का कल्याण हो गया। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को तत्काल मरीजों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। स्वदेशी अपनाने के लिए निकाली रैली
शाम करीब 6 बजे मंत्री के.के विश्नोई ने व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ता के साथ शहर में रैली निकाल कर दुकानदारों,उद्यमियों व आमजन को स्वदेशी अपनाने व भारत को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, मुकेश राजपुरोहित, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी व अमन मेहत आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जालोर एसडीएम मनोज चौधरी, सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी व पीएमओ डॉ. वेदप्रकाश मीणा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *