प्रभु के चिंतन में ही सबकुछ है: गोस्वामी

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से वेद कथा भवन में पुंडरीक महाराज जी ने प्रवचन किए। सुबह प्रवचनों को सुनने के लिए शहर के हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस मौके पर पुंडरीक महाराज ने कहा कि प्रभु के चिंतन में ही सभी रहस्य छिपे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्णा के जीवन में कई गुढ़ रहस्य छिपे हुए। भगवान श्री कृष्णा का जन्म संतो को उतारने और राक्षसों के वध के लिए हुआ। महाराज ने कहा एक संत की वाणी में इतनी मिठास होनी चाहिए कि हर कोई उसकी और खिंचा चला जाए। उन्होंने कहा कि जिस संत की वाणी में मिठास नहीं कड़वाहट भरी होती है वहां प्रभु का वास नहीं होता। संतों की वाणी से अमृत टपकना चाहिए। इसी दौरान महाराज ने कई भजन गाए जिसे सुनकर भक्त मंत्र मुग्ध हो उठे। अंत में दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से महाराज का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर कमेटी की प्रधान प्रोफेसर लक्ष्मीकांत चावला, महासचिव अरुण खन्ना, संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना, वित्त सचिव बिमल अरोड़ा मैनेजर अनिल शर्मा, संजय मेहरा समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *