श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल के 207 होनहारों को मिला सम्मान

अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम के उच्चारण और पावन ज्योति प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्यातिथि के रूप में पिम्स हॉस्पिटल जालंधर के कार्यकारी अध्यक्ष कंवलजीत सिंह पहुंचे। प्रिसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने उन्हें ग्रीन प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने आर्केस्ट्रा, बांसुरी वादन, पंजाबी नृत्य और हनुमान स्तुति की प्रस्तुति दी। दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कक्षा छठी से 9वीं तक, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुल 207 विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले। इनमें बोर्ड परीक्षा के टॉपर, 95% से अधिक अंक लाने वाले, विषयों में पूर्ण अंक पाने वाले, जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेता शामिल रहे। सत्र 2024-25 में पूर्ण उपस्थिति के लिए अध्यापिकाएं अपर्णा शर्मा, अलका रानी, रूपाली और स्माइल को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *