प्रमुख ने दिशा की बैठक में सीएचसी केंद्र की मरम्मत का उठाया मामला

भास्कर न्यूज | केतार प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने दिशा की बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केतार की मरम्मत व रंग-रोगन में अनियमितता का मामला उठाया। प्रमुख ने कहा कि पीएचसी केतार में लगभग 5 लाख रुपए की लागत से विभाग के मिलीभगत से गुपचुप तरीके से मरम्मत कार्य कराया गया है। जिसमें भवनाथपुर सीएचसी में लंबे समय से पदस्थापित अकाउंटेंट और चिकित्सा प्रभारी बगैर किसी विज्ञापन के अपने रिश्तेदार को मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य दे दिया गया। इसके बाद ठेकेदार द्वारा जैसे-तैसे कार्य कराकर सरकारी राशि की बंदरबांट कर ली गई। वहीं उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा और चिकित्सा कर्मियों के मनमानी तरीके से उपस्थिति के कारण मरीज को होने परेशानी का भी मामला उठाया। 2 दिन पूर्व दैनिक भास्कर अखबार ने भी सीएचसी अस्पताल में रंग-रोगन और मरम्मत कार्य में अनियमितता का मामला प्रमुखता से उठाया था। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और सिविल सर्जन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *